मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया जिले के शेरघाटी बीएसएनएल कार्यालय स्थित अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखे दानपत्र एवं रुपए एवं कीमती सामान लेकर भाग गए घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब मंदिर के पुजारी अयोध्या दुबे पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है, और सारा सामान बिखरा पड़ा है वहीं उक्त घटना के बाद आसपास के लोग मंदिर परिसर में पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना लेकिन पुलिस के कान पर जु तक नही डोला और खबर लिखे जाने तक जांच के लिए नही पहुँची।
स्थानीय लोगो ने बताया कि आवेदन देने के बाद भी शेरघाटी थाने की पुलिस जांच करने के लिए मंदिर परिसर तक नहीं पहुंची पुलिस लापरवाह हो गई है। और कोई असर भी नही हुआ।
चोरी की घटना के10 घंटे से अधिक हो गए लेकिन अब तक पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए नहीं पहुंची है।
वही जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि दान पेटी में लगभग लगभग 50 हज़ार से अधिक रुपए थे जो बीते कई महीने से नही खुले थे।
कुछ कीमती सामान थे जो चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ले भागा है इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।




