संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
ब्रेकिंग मुजफ्फरपुर बिहार:-
मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सहित 7 लोगों के खिलाफ परिवाद पत्र दायर यह परिवाद पत्र केंद्रीय अध्यक्ष बिहार सिविल सोसाइटी के आचार्य चंद्र किशोर पाराशर की तरफ से दायर कराया गया है इनमें सभी पर आरोप लगाया गया है कि गया के विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रौद्योगिकी सूचना मंत्री इसराइल मंसूरी सहित कई लोगों ने जानबूझकर षडयंत्र पूर्वक धर्म विरोधी हरकत करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है जिससे आहत होकर वादी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में यहां परिवाद पत्र दायर कराया गया है, इस मामले को न्यायलय ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 2 सितंबर को रखा है , इसमें 295 295A 504 आईपीसी के धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है कि जानबूझ कर एक षड्यंत्र के तहत हिंदुओ के भावना में को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है
बाइट आचार्य चंद्र किशोर परासर




