पुलिस पर डीलर की पिटाई कर छत से नीचे फेंक हत्या करने का लगा आरोप!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

एक बार फिर मोतिहारी पुलिस पर लगा सनसनीखेज आरोप

मोतिहारी के पिपरा थाना कल देर रात कुंवरपुर के एक डीलर को करने गयी थी गिरफ्तार

गिरफ्तार करने के बाद छत से नीचे फेंकने व जमकर पिटाई करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप

जबकि परिजनों के अनुसार जिस केस में पुलिस करने गयी थी गिरफ्तार उस केस में डीलर पहले से ले चुका था बेल

गम्भीर अवस्था मे डीलर की स्थिति गंभीर होता देख पुलिस ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा हो गए फरार

परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया बिरोध व पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप

कई थानों की पुलिस अस्पताल में है मौजूद व केस को रफा दफा करने का कर रही है प्रयास

ANCHOR :_मोतिहारी पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगने का मामला सामने आया है घटना पिपरा थाना अंतर्गत कुंवरपुर गांव की है जहां देर रात पुलिस एक डीलर केदार सिंह के घर गिरफ्तार करने पहुंची और डीलर को बेरहमी से पीटने लगी ,लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस नही मानी और आखिरकार डीलर जो अपने दो मंजिले मकान पर सोया था को उठाकर नीचे फेंक दिया और फिर उसे लाठी से पीटते और घसीटते हुए गाड़ी में लाद लिया और बाद में उसकी हालत नाजुक होते देख मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां केदार सिंह की मौत हो गई, उक्त आरोप डीलर के परिजन पिपरा पुलिस पर लगा रहे है,परिजनों के मुताबिक जिस केस में पुलिस डीलर को गिरफ्तार करने गई थी उस केस में पहले ही डीलर को बेल मिल चुका था।परिजनों के मुताबिक पुलिस केस को रफा दफा करने में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment