अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा भारी,पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही अपराधियों की तूती बोलने लगी है जिसका असर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के परवलपुर बाजार में एक दुकानदार के सरेआम दुकान के अंदर घुस कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक उत्तम साव की पत्नी संगीता देवी का वाना विगहा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ अवैध सम्बंध चल रहा था।जिसके कारण संगीता देवी अपने ही घर मे पति से अलग रह रही थी। परिजनों ने बताया कि मृतक उत्तम साव बोल भी नहीं सकता था। जिसका पत्नी अक्सर फायदा उठाया भी करती थी। उत्तम साव के द्वारा जब अवैध संबंध का विरोध किया गया तो मंगलवार शाम में संगीता देवी राजीव कुमार उपेंद्र महतो और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तम साव के दुकान के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दबंगों की मनोवृति से साफ झलकता है कि जिस वक्त दुकानदार की पिटाई हो रही थी उस वक्त किसी ने उसको बचाने की कोशिश भी नहीं की। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने परवलपुर बाजार को घंटो जाम कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और इस मामले में 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया में मामला अवैध संबंध का ही प्रतीत हो रहा है।

बाइट।मृतक का छोटा भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment