मोकामा में खतरे के निशान के ऊपर पहुँची गंगा, जलस्तर में वृद्धि जारी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है, बीती रात 9 बजे के करीब गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया.
हथिदह स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति घंटा आधे सेंटीमीटर की बढ़त के साथ जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है.
ये आश्चर्य की बात है की सावन में गंगा स्थिर रही और भादो में बढ़त होने लगीं, आम तौर पर इस समय से गंगा का जलस्तर घटने लगता था, परन्तु लगातार हो रहें जलवायु परिवर्तन के कारण परिस्थिति और मौसम दोनों का मिजाज बदला है.
वहीं आसपास के प्रदेशों में हो रहें बारिश के कारण अभी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है, अतः तटवर्ती क्षेत्र के निवासियों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकी विपरीत परिस्थिति का सामना किया जा सके!

Byte – तारा शंकर
कर्मी, केंद्रीय जल आयोग!

Join us on:

Leave a Comment