प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब पीकर नशेड़िओं का हंगामा लगातार जारी है। एक बार फिर लाखो थाना पुलिस ने बाजीतपुर बांध किनारे शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया यहां भी शराबी प्रशासन को लगातार चुनौती देता रहा। शराबी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा चिल्हाय गांव निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में की गई है। शिव कुमार सिंह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा था, बल्कि कभी तेजस्वी यादव लालू और राबड़ी की सरकार बनने के गम में पीने की बात कहता था तो कभी सरकार बनने की खुशी में शौक से पीने की बात कह रोने लगता था। दरअसल लाखो थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजीतपुर बांध किनारे शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में लाया यहां भी लगातार हंगामा करता रहा। शराबी पुलिस को लगातार चुनौती देता रहा कोई प्रशासन उसे कुछ नहीं कर सकता है। फिलहाल पुलिस शराबी की जांच करा रही है जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- शिवकुमार सिंह, गिरफ्तार शराबी




