ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव में रविवार की देर रात पुत्र ने अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी, जिस समय घर में विवाद हुआ उस समय मृतक पिता के एक पुत्र घर में ही मौजूद था, जब मारपीट के दौरान पिता बेहोश होकर गिर गए तो आरोपी पुत्र घर के छत पर से कूदकर फरार हो गया, घर में मौजूद छोटा पुत्र ने पिता को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गया मगर रास्ते में ही इनकी मौत हो गई, मृतक की पहचान 66 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई, रास्ते में जब पिता की मौत हो गई तो पुत्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पुत्र फरार हो गया, मृतक के कुल 6 पुत्र हैं जिसमे तीसरे नंबर पर आने वाले पुत्र गोरेलाल ठाकुर ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक के एक पुत्र राजकुमार ठाकुर ने बताया कि पिता करीब 9:00 बजे रात में खाना खाने के लिए बैठे थे तभी भाई गोरेलाल ठाकुर शराब के नशे में धुत होकर आया और अचानक गाली गलौज करने लगा गाली गलौज करते करते पिता को भी भद्दी भद्दी गाली देने लगा तो पिता ने मना करने लगे इसी पर गोरेलाल ने लाठी-डंडे और ईट से सिर पर हमला कर दिया। जिससे पिता वहीं पर गिर गए थे, उन्होंने और भी बताया कि प्रतिदिन शराब के नशे में गोरेलाल आता है, मना करने पर भी शराब का सेवन करता था , फिलहाल भाई ने ही अपने ही भाई गोरेलाल को आरोपी बनाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है, फिलहाल घर छोड़कर आरोपी भाई फरार है।
बाइट।रिस्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




