रवि शंकर शर्मा :-
खगड़िया जिला क्रिकेट संघ का सत्र 2022 -25 का आम चुनाव पाल रेस्ट हाउस खगड़िया में संपन्न हुआ।
जिसमे खगड़िया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार निर्विरोध परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार चुने गए और उपाध्यक्ष के पद पर प्रेम कुमार, सचिव के पद पर रवीश चंद्रउर्फ बंटा , संयुक्त सचिव इंद्रजीत कुमार और कोषाध्यक्ष करमवीर कुमार चुने गए।
पुनः चुनाव के बाद अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार के अध्यक्षता में एजीएम बैठक आयोजित किया गया जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की केशव कुमार को क्लब प्रतिनिधि और देवराज कुमार को खिलाड़ी प्रतिनिधि मनोनित किया गया ।




