कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई बांका के बाराहाट में 411 बोतल विदेशी शराब बरामद दो कारोबारी गिरफ्तार
बांका —-
शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को एक कार की डीक्कसे कुल चार सौ 11 बोतल विदेशी शराब बरामद किए है ।इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कार पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों शराब कारोबारी भवीश कुमार पिता- बिपिन सिंह ग्राम- कंजिया, थाना- नाथनगर, भागलपुर, उत्तम कुमार पिता- जनार्दन यादव ग्राम- हुसैनाबाद चौक, थाना- हबीबपुर, जिला- भागलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शराब कारोबारियों ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस की चौकसी से भाग रहे दोनों कारोबारियों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया ।इस मौके पर बिष्णु प्रिया, अवर निरीक्षक मद्य निषेध और सुधीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं सहयोग- प्रवीण कुमार मद्य निषेध सिपाही मौजूद थे।




