प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल है दरअसल एनएच 28 पर हुए ट्रक और टेंपू की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी भी चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एन एच 28 की है। बताया जा रहा है कि सिमरिया गंगा में स्नान करने के बाद यात्रियों से भरा टेंपो समस्तीपुर जिले के कल्याण पुर गांव जा रहा था। जाने के दौरान रानी गांव के समीप सामने से आ अनियंत्रित ट्रक और टेंपू में सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में टेंपो से यात्रियों को किसी तरह निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । इस घटना में घायल इंदु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई जबकि एक निजी अस्पताल में राम कुमार चौधरी नामक व्यक्ति की मौत भी हो गई । अब तक इस घटना में कुल 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना बछवारा पुलिस को दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है । बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर गांव से सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए बेगूसराय के सिमरिया आए थे जहां स्नान के बाद लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
बाईट- परिजन




