रवि शंकर शर्मा :-
जैसा कि आप जानते हैं मोकामा में विधानसभा का उपचुनाव होना है और इसे लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है इसी क्रम में आज मोकामा के हाथीदेह में बिहार प्रदेश के भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया पहुंचे उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी भी थे साथ ही बिहपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे भिखूभाई दलसानिया ने मोकामा में कार्यकर्ताओं के आग्रह को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा की आगामी आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपना कैंडिडेट जरूर दे ये केंद्रीय नेतृत्व को बतायेंगे, फिलहाल कार्यकर्त्ता चुनाव की तैयारी में लग जाएँ.
उल्लेखनीय है की अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के बाद मोकामा में उपचुनाव होना है जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है.
दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हथिदह में मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में भिखु भाई दलसानिया का जोरदार स्वागत किया.
मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.सियाराम सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार, सौरभ कुमार, मनोज मौलदियार, प्रवीण कुमार सोनी, नीलेश कुमार पवन, दिलीप कुमार टुनटुन, अविनाश कुमार चंदन समेत दर्जनों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा उपचुनाव में भाजपा के चुनाव लड़ने की माँग प्रदेश नेतृत्व के सामने रखी गई! विधायक
इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा की मोकामा से जब भी कोई जीतता है भाजपा का अहम योगदान होता है अतः हर हाल में भाजपा को अपना उम्मीदवार देना चाहिये.
बाइट :- सुशील चौधरी, प्रदेश महामंत्री!




