मोकामा :-ठेकेदार को गोली मारने का नामजद आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

हाथीदह थाने के पुलिस ने हाथीदह थाना क्षेत्र में बीते 9 अगस्त को ठेकेदार और उसके सहयोगी को गोली मारने के नामजद आरोपी हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदारी विवाद और बकाया पैसे को लेकर आरोपी ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया था, पीड़ित ठेकेदार सुधीर सिंह के बयान के आधार पर इस मामले में प्राथीमिकी दर्ज की गई थी, इस मामले में हाथीदह थाने की पुलिस ने मोकामा के मोलदियार टोला के रहने वाले हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया है, दरअसल कुछ दिन पहले IOCL और गेल के गैस पाइपलाइन में काम कर रहे ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था,और दो की संख्या में अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, उसके बाद हाथीदह थाने के पुलिस पूरी तरह सक्रिय हुई और मामले का उद्भेदन करते हुए गोली कांड के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया! थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की गिरफ्तार आरोपी नामजद अभियुक्त है.

Byte राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष, हथिदह

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें