डीएम से नल जल योजना चालू कराने की किया मांग!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

ग्रामीणों ने डीएम से खसखोरी गांव में नल जल योजना चालू कराने की किया मांग

दो साल में भी नहीं हो सका नल जल योजना के तहत टंकी का निर्माण

ग्रामीणों को पानी सप्लाई से होना पड़ रहा है वंचित

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड के खसखोरी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रिची पाण्डेय से गांव में नल जल योजना को चालू कराने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने बताया कि लाखों रुपए से बने नल जल योजना का अभी तक हम लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। मखदुमपुर प्रखंड में भी सरकार ने हर घर नल जल योजना के तहत सभी घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। इसके तहत सभी गांव में डीप बोरिंग के माध्यम से नल जल योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन इसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। कई वार्डों में नल जल योजना बंद है। जहां चालू भी है वहां पोषक क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड के आधा हिस्से में पाइप बिछाया गया है तो आधा हिस्सा में छोड़ दिया गया है। पाइप टूटे रहने के कारण अधिकांश जगहों पर पानी की बर्बादी देखी जा सकती है। लेकिन यह तस्वीर है बेला वीर्रा पंचायत के खसखोरी गांव वार्ड नंबर 12 की। नल जल योजना के तहत दो साल पहले टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। दो साल में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और ग्रामीणों को पानी सप्लाई से वंचित होना पड़ रहा है। दिक्कत यह भी है कि भीषण गर्मी और कम बारिश होने की वजह से भूगर्भ जल स्तर नीचे चला गया है। ऐसे में नल जल योजना का ना पूरा होना लोगों को खल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें