मॉक ड्रिल कर मगरमच्छ से बचाव की दी गई जानकारी !

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

सुल्तानगंज गंगा घाट पर मॉक ड्रिल कर मगरमच्छ को लेकर लोगों को किया गया जागरूक!

रविवार को भागलपुर वन प्रमंडल एवं सृष्टि गंगा प्रहरी सोसाइटी के संयुक्त प्रयास द्वारा Sultanganj गंगा घाट पर मायकिंग करके लोगों को जलीय
जीव मगरमच्छ के प्रति जागरूक किया गया। गंगा नदी एवं अन्य नदियां मगरमच्छ जैसे जीव का भी घर है। लोगों से अनुरोध किया गया है गंगा के वाहन के सम्मान के लिए गंगा के गहरे पानी में आस्था की डुबकी ना लगाए एवं तैराकी भी ना करे ताकि मगर इंसानो को नुकसान ना पहुँचा सके। ये वन्य जीव है उसको भी इंसान से उतना ही डर लगता है जितना कि हम इंसान को। हम इंसान समझदारी से काम लेते हुए मगर जैसे जीव को उनके घर गंगा मे बिना किसी नुकसान पहुंचाये रहने देना चाहिए। अखिर ये उनका भी तो अधिकार है। गंगा नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल, आदि का दिखना नदी के स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र का सूचक भी है। वन विभाग की ओर से जागरूकता के लिए मंदिर के पास एक बोर्ड भी लगाया गया है। मौके पर वनपाल सुभाष चंद्र यादव, गंगा प्रहरी मुकेश चौधरी,गौरव सिन्हा,आशुतोष,आनंद शर्मा आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें