उद्योग विकास पर ध्यान – स्वागत समारोह में बोले मंत्री!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

उद्योग मंत्री का राजद कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत, मंत्री बोले- उधोगों के विकास योजनाओं पर होगा काम

मुज़फ्फरपुर

राजद कोटे से बिहार सरकार के नए उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ का गायघाट के बेनीबाद स्थित केवटसा के समीप राजद कार्यालय पर आपदा के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया गया. दरअसल वे पटना से मधुबनी जा रहे थें. राजद के आपदा प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा द्वारा उधोग मंत्री को बुक और कलम देकर स्वागत किया गया।इसके बाद राजद के कार्यकर्ताओ ने उधोग मंत्री को माला पहनाकर एवं फूल देकर स्वागत किया.

मंत्री ने कहा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उद्दमी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाया जाएगा.

बाईट:- मंत्री समीर कुमार महासेठ

Join us on:

Leave a Comment