प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान महा मिलन समारोह में हिस्सा लिया। मसामिलन समारोह में रालोसपा के चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार सुदर्शन सिंह दर्जनों समर्थकों के साथ चिराग पासवान से सदस्यता लिया और लोजपा रामविलास में शामिल हुए। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार की तुलना अंग्रेज शासन से करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेज फूट डालो शासन करो करते थे आज उसी तरह नीतीश कुमार जाति धर्म के नाम पर बांट कर शासन कर रहे हैं। नीतीश कुमार कभी लवकुश, महिला पुरुष, दलित महादलित में बांट कर शासन करने का काम कर रहे हैं। पिछले 32 सालों में और नीतीश और लालू ने शासन किया है लेकिन फिर भी बिहार की हालत खराब है। बिहार राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरता जिसमें सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है। पिछले 4 दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन रही है कि जिस दिन कानून मंत्री को न्यायालय की शरण में जाना चाहिए था उस दिन कानून मंत्री शपथ ले रहे थे। चिराग पासवान नहीं रुके उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए बार-बार गठबंधन बदल रहे हैं उन्हें 2020 के चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी हुई उसके बावजूद मुख्यमंत्री बने और फिर गठबंधन बदलकर लालू के साथ सरकार बना ली है नीतीश कुमार से सत्ता के लिए पाला बदलते रहते हैं।
बाईट- चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा रामविलास
बाईट – दूरदर्शन सिंह नेता लोजपा रामविलास




