स्काउट एन्ड गाइड ने चलाया स्वच्छता अभियान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें के अंतर्गत स्वच्छता अभियान जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने चलाते हुए बताया कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनपती है, इसीलिए अपने घर के साथ- साथ सामाजिक स्तर पर जैसे गांव, मोहल्ले, शहर, सड़क, गलियां को साफ सुथरा रखने में सहयोग करना है, निर्धारित जगह पर कूड़ा कचरा को फेंकना चाहिए, एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें, जिससे वातावरण शुद्ध हो लोग बीमार नहीं हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित करें, स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है, स्वच्छता से स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन की अनुभूति होती है, हम स्वच्छ रहेंगे- तो स्वस्थ रहेंगे और हमारा शरीर निरोग रहेगा, अतः इस अभियान में हम सभी देशवासी अपना कर्तव्य समझ कर भाग ले तभी हमारा देश स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर होगा, इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में स्काउट और गाइड कैडेट्स एवं छात्र- छात्राओं ने भाग लिए, जिसमें राजीव कुमार, अमर कुमार, गोविंद राज, ध्रुव कुमार, मुस्कान कुमारी, अनिशा कुमारी, खुशबू कुमारी की भूमिका सराहनीय रही

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें