धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी – तीन वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म,बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पुलिस करवाई में जुटी
मोतिहारी से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है ।तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म।गंभीर हालत में बच्ची का अस्पताल में चल रहा इलाज।घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुटी ।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी।घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।
मोतिहारी जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में घर के आंगन मे खेल रही बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी का एक युवक ने किया दुष्कर्म।परिजन बच्ची को लेकर स्थानीय पीएचसी पहुचे ।गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मोतिहारी रेफर किया ।बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है ।घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है ।संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना बतायी जा रही है।बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।उसके पिता मजदूरी करने प्रदेश गए हुए है ।
संग्रामपुर थाना अध्यक्ष में बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वही आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची का ऑपरेशन किया गया है ।बच्ची खतरे से बाहर बतायी जा रही है ।




