वरिष्ठ नागरिकों को फिर से रेलवे दे रियायत- कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर भारत के वरिष्ठ नागरिकों को वर्षो से रेलवे में मिलने वाली रियायत को फिर शुरू कराने की आवाज बुलंद हुई _ कांग्रेस *
    गया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से वर्षो से भारत के वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलते आ रहे रियायत को फिर से शुरू करने की मांग की है।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, सुमंत कुमार,विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, मदीना खातून, बबलू कुमार, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र सिंह, मो समद, मो अजहरुद्दीन , सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोणा महामारी के नाम पर पहले कुछ दिनों के लिए वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली रियायत को बंद किया गया, बाद में इसे विगत दो वर्षो से भी ज्यादा दिनों से स्थाई रूप से बंद कर देने से देशभर के गरीब एवम् मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले बूढ़े, बुजुर्गो का बुढ़ापे की लाठी ही छीन लिया गया, जिससे उन्हें कहीं भी आने, जाने में बेहद कठिनाई हो रही है।
    नेताओ ने कहा की भारतीय रेल जो यहां का लाइफ लाइन कहा जाता हैं,जिसमे वर्षो से वरिष्ठ नागरिकों को 65% का रियायत टिकट में मिलते आ रहा था उसे खत्म कर सरकार देश के बुजुर्गो के साथ नाइंसाफी की है।
    नेताओ ने आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर स्थानीय टावर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अविलंब भारत के वरिष्ठ नागरिकों को वर्षो से मिलते आ रही रियायत को फिर से शुरू करने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें