अब बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव विवादों में, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

लो, अब बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव विवादों में, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली

वीडियो वायरल, भाजपा ने दी मंत्रियों को ट्रेनिंग देने की नसीहत

पटना : लो, अब बिहार में महागठबंधन सरकार के एक और मंत्री विवादों में आ गए। राजद कोटे के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैमरे के सामने गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा ने मंत्री के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी उनके पास बैठा एक समर्थक उन्हें कुछ बात कहता है, इस पर मंत्री सुरेंद्र यादव भड़क जाते हैं और कैमरे के सामने ही उसे गाली दे देते हैं, वही वीडियो में वायरल हो रहा है। निखिल आनंद ने कहा कि मंत्री सुरेंद्र यादव का दबंग इतिहास रहा है। वे ज्ञान से भी भरे हुए हैं, कभी विधायक रहते हुए बीपीएससी की परीक्षा क्वालिफाई कर गए थे। अब मंत्री बने हैं तो अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी ने पब्लिकली सलाह दे दी तो वे भड़क गए। लगता है बिहार सरकार के मंत्रियों को सार्वजनिक मंच पर कैसे बोलना हैं, इसकी ट्रेनिंग देनी चाहिए।

दबंग छवि व लालू परिवार के करीबी हैं सुरेंद्र यादव
सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव गया जिले के बेलागंज से विधायक हैं। वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफी करीब माने जाते हैं। उनकी पहचान एक दबंग नेता के रूप में है। उनपर तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें