बदमाशों ने युवका को पीट पीट कर किया अधमरा!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में फिर से एक बार अपराध का ग्राफ बढ़ता दिखाई दे रहा है कल देर रात अपनी बहन के घर आ रहे हैं एक शख्स को हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है।दरसल घटना आरा मुफ्फसिल थाना के रतनदुलारपुर गाँव की है जहां पारस यादव लुधियाना से अपनी बहन के यहां आया हुआ था और आज अपने घर सैया के डेरा जा रहा था उसी दौरान 6 की संख्या में नामजद बदमाशों ने घेर कर धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया।घटना पूर्व के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।जबकि घायल शख्स को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।वही घायल के बयान पर मुफ्फसिल थाना में के मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। 
बाईट/-घायल शक्श 

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें