संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार पहुँचे सर्किट हाउस जहाँ पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वर्तमान के महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला , इस दौरान लालू से लेकर नीतीश कुमार तक खूब मीडिया के सामने खरी खोटी सुनाई, हाल के दिनों आपराधिक घटनाओं को लेकर तीखी टिपण्णी करते हुए कहा कि जंगल राज की वापसी हो गयी है , उन्होंने जंगल राज के सवाल पर कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही अपराधी बिल से बाहर आ गए है , अधिकारियों का अपराधियों पर लगाम नही रहा ,अब अपराधियों में भी जाती और साम्प्रदायिकता की नजर से देखने लगे है नीतीश कुमार पलटू राम ,
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिर्फ और सिर्फ हमला ही करते रहे अपने एक एक तीखे शब्दों से , जब उनसे एक सवाल पूछा गया कि भाजपा, कॉंग्रेस और राजद के चक्कर में बिहार की जनता आखिर कब तक गोल गोल घुमाती रहेगी तो इसके जबाब में उन्होंने कहा कि अब घूमने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है , जनता अब समझ रही है , इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता देवांशु किशोर को सम्मानित करते हुए बताया कि संभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिये देवांशु किशोर ने जो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर मुकदमा दायर कराने को लेकर यह सम्मान दिया गया है , इस मौके पर पूर्व विधायक केदार गुप्ता भी मौजूद रहे
बाइट प्रमोद कुमार




