ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले में अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है की दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग करने से पीछे नहीं हटते मामला कटहरा ओपी क्षेत्र के बखरीदुआ गांव का है, जहां भी पिछले 2 दिनों से जन्माष्टमी को लेकर मेला लगा हुआ है मेला घूमने आए कुछ मनचलों ने एक दुकानदार के साथ विवाद होने पर मारपीट की और जब इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए तब इन मनचलों ने पास से हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दिया और वहां से चलते बने बताया जा रहा है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया है जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही वही मारपीट में घायल दुकानदार का महुआ अस्पताल में इलाज चल रहा है!




