अद्वैत मिशन मिशन में प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई !

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-


बांका बिहार–
जिले के शिक्षा के क्षेत्र मे अलग पहचान रखने वाले अद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज मंदार विद्यापीठ के प्रांगण  में बीएड के सत्र 2020, 22 बैच के प्रशिक्षुओ की विदाई, समारोह पूर्वक मनाई गई। गीत संगीत के माहौल में प्रशिक्षुओं ने विदाई ली ,जीवन के सफर में फिर मुलाकात के वादे पढ़ाई के साथ हंसी ठिठोली सुनहरी और खट्टी मीठी यादों को समेटे प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को विदा कहा। पद प्रदर्शक शिक्षकों से वादा किया की यहां जो अनुभव उसने लिया ,जो सिखा उसका लाभ शिक्षक बनकर वह उसी प्रकार अपने छात्रों को देंगे जो खुद एक छात्र बनकर इस कॉलेज में पाया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव अरविंद मडम्बत व कॉलेज के प्रिंसिपल साकिब तौफीक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।इस अवसर पर संस्थान के सचिव अरविंद मडम्बत ने  कहा कि छात्र के जीवन में शिक्षक और छात्र एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। प्रशिक्षुओं को उत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक पल कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए ताकि जीवन सार्थक बने ।कहा कि व्यक्ति कोशिशों से ही कामयाब होता है जिस वक्त बच्चे साथ समय बिताते हैं उसमें ही बच्चे का निर्माण किया जाता है ।इसलिए उस समय बच्चे की प्रतिभा को तराशते  क्योंकि समाज बनाने का जिम्मा शिक्षक के कंधों पर ही है । मौके पर प्रिंसिपल साकिब तौफीक ने कहा कि छात्राओं को नियंत्रण संघर्ष करने एवं सफलता प्राप्ति के प्रति सजग रहना चाहिए ।उन्होंने प्रशिक्षुओं से समाज में सीखे हुए अनुभवों के आधार विद्यार्थियों को शिक्षा देना चाहिए । प्रशिक्षुओं को नियंत्रण अपने कार्य के प्रति संवेदनशील बने रहने की बात कही, इन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब तक जीवन है सीखते रहें क्योंकि अनुभव ही सर्व श्रेष्ठ शिक्षक है।इस दौरान प्रशिक्षूओं से नियमित रूप से अध्ययन केंद्रों पर बिताए गए अनुभव एवं बीएड पाठ्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया बाद में शिक्षक प्रशिक्षुओं ने भी अपने उदगार रखें ।मौके पर प्रशिक्षूओं ने अपने अपने अनुभव साझा किया ।प्रशिक्षुओं ने कहा यहां से लौटकर घर घर शिक्षा का अलख जगायेंगे। वही माहौल भले ही संगीतमय और मस्ती भरा बनाया गया था ।लेकिन बिदाई की इस बेला में छात्र शिक्षकों की आंखें नम थी। लेकिन उल्लास और एक उम्मीद भी थी कि शिक्षकों को उम्मीद इस बात की  उनके छात्र यहां से लौटकर शिक्षा का अलख जगायेंगे और छात्र इन बात से आह्वदित की प्रशिक्षण पूरी कर अब व शिक्षक की पात्रता रखते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन बी.एड. द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु सोनम कुमारी  ने किया।धन्यवाद  एवं आभार प्राध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा ने किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें