पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मनाई गई जयंती!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भारत में संचार क्रान्ति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गाँधी जी की जयन्ति आज भागलपुर के माननीय विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा जी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया सभी कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय नेता के प्रति श्रद्धा निवेदित किया। इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री शर्मा ने कहा कि स्व० राजीव गाँधी युगद्रष्टा थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में संचार क्रान्ति की शुरूआत भारत में किया। आज कम्प्यूटर ने पूरी दुनियाँ में एक युगान्तकारी परिवर्तन लाया है। हिन्दुस्तान के करोड़ों लोगों के हाथ में मोबाईल फोन स्व० राजीव गाँधी की देन है। पंजाब और असम में आतंकवाद का खात्मा कर देश में शान्ति बहाल किया। उन्होने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने जान तक को न्यौछावर कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश के युवाओं को उनके देश के प्रति योगदान से सतत् प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा साह, उषा रानी, डा० राकेश साह, अभिषेक चौबे, विजय कुमार झा गांधी, राजेश कुमार सिंह, शिवशंकर सिन्हा, सीताराम वर्मा, मुजप्फर अहमद, गिरधर राय, बाबर अंसारी, बंटी दास, बड्डू खान, इशहाक अंसारी, तुलसी मोहन झा, मो० आफताब, दीपनारायण साह इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें