जिलाधिकारी ने की अपिलीय वादों की सुनवाई- रिची पांडेय!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी।
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 10 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिनमें से 05 मामलें पर आदेश पारित कर दिया गया, जिसमें अतिक्रमण से संबंधित 02 मामले, रैयती जमीन पर कब्जा से संबंधित 01 मामला, आपराधिक 01 मामला तथा सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित 01 मामला था, जिसमें आदेश पारित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने शेष 05 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ अगले निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का निदेश दिया, जिसमें काको अंचल का भू-लगान एवं अतिक्रमण से संबंधित कुल 02 मामला, घोषी अंचल का अतिक्रमण से संबंधित कुल 01 मामला, जहानाबाद सदर अंचल का अतिक्रमण एवं रशीद निर्गत से संबंधित कुल 02 मामला प्राप्त हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें