मेजर ध्यानचंद अंडर 17 हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पटना ने पूर्णियाँ को हराया!

SHARE:

जेपी मिश्रा की रिपोर्ट :-

राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद बालिका वर्ग अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच पूर्णिया और पटना के बीच खेला गया . दोनों ही टीमें एक-एक गोल के साथ बराबर पर रही जबकि पटना ने टाई ब्रेकर में एक गोल की बढ़त बनाकर 2/1 से पूर्णिया को शिकस्त दे दी . हालांकि फैसले को लेकर विवाद भी हुए और आखिरकार 7 सदस्य निर्णायक मंडल द्वारा पटना को विजेता और पूर्णिया को उपविजेता घोषित किया गया. घोषणा के बाद शील्ड लेते हुए पटना टीम के कैप्टन ने बताया कि दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया और यह जीत ट्राई ब्रेकर में उन्हें मिली है .

Join us on:

Leave a Comment