धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज के जहाज घाट में यात्री 8 बजे गंगा स्नान करने के दौरान मगरमच्छ द्वारा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, युवक ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई।वहीं जख्मी युवक की पहचान सुल्तानगंज के वार्ड नंबर 24 के सुरेश मंडल दुधैला का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को प्राइवेट क्लीनिक लाया गया। डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।वहीं घायल सुरेश मंडल ने बताया कि शाम के समय गंगा घाट पर शौचालय करने गए थे गंगा में पैर हाथ धोने लगे कि अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया जिससे हम जख्मी हो गए। किसी तरह गंगा में तैर कर अपनी जान बचाई वहीं गंगा घाटों में मगरमच्छ के खौफ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।




