नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा 19 अगस्त । नवादा की महान विभूति , जनसेवक नेता स्वo जेहल प्रसाद की छठी पुण्यतिथि जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज पथरा इंग्लिश के सभागार में भव्य रूप से मनाई गई । पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता नवादा एमएलसी अशोक कुमार ने की जबकि मंच संचालन राजद के वरिष्ठ नेता अनिल प्रसाद सिंह ने किया । मंचासीन अतिथियों में नवादा के माननीय विधायक विभा देवी , रजौली विधायक प्रकाशवीर , जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी , प्रो रामेश्वर प्रसाद यादव ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंटन सिंह , राजद अध्यक्ष महेंद्र यादव , राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई बिनोद यादव , वीणा देवी , नितीश राज , प्रो तौकीर शहंशाह , प्रिंस तमन्ना , नालंदा के पूर्व एमएलसी राजू यादव आदि गणमान्य उपस्थित थे । इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वo जेहल प्रसाद के सामाजिक और राजनितिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि आज सामाजिक न्याय की बात होती है किन्तु जेहल बाबू ने सामाजिक न्याय की वैचारिकी को आजीवन निर्वहन किया । जाड़े के दिनों में अपने निजी मद से अपने गृह पंचायत समेत आस-पास के गाँवों में गरीबों के बीच गरम कपडे का वितरण उनकी व्यक्तिगत आराधना रही थी । नालंदा के एमएलसी रीना कुमारी ने कहा कि उनकी न्यायप्रियता के चर्चे जिला-जवार से बाहर भी होता रहा है । किसी विवाद का पंचायत हो या आपसी झगडे का निपटारा ये साक्षात पंचपरमेश्वर के रूप में दिखाई पड़ते थे । जेहल बाबू का संस्मरण सुनाते हुए प्रो रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति भवन तक कूच करने में भी उन्हें कोई गुरेज नहीं था । अवधेश कुमार ने कहा कि जेहल बाबू जैसे बगवान के सींचने से ही सुपुत्र पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद , पुत्रवधू विधायक विभा देवी और पौत्र एमएलसी अशोक कुमार जैसे खुशबूदार पुष्प खिलते हैं ।
इससे पूर्व बीएड कॉलेज प्रांगण में स्थित स्वo जेहल की आदमकद प्रतिमा के पास विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें उनके सारे परिजन शामिल रहे । उनके चाहने वालों की भीड़ घनघोर बारिश के बाद भी जमी रही । पुण्यतिथि समारोह में शामिल आम जनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और ” जेहल बाबू अमर रहे ” के नारे लगाये । मौके पर सोनू सिन्हा जी,मथुरा यादव , दशरथ यादव , तौकीर शहंशाह , रवीन्द्र यादव , भूषण शर्मा , दिनेश कुमार अकेला , प्रो धनराज , नरेश राजबंशी , धर्मेन्द्र चौधरी , समेत जिले भर के जनप्रतिनिधि और आम जन उपस्थित रहे ।
निवेदक :- अशोक कुमार , एमएलसी , नवादा ।




