बिजली कटौती से किसान और उपभोक्ता खूब परेशान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

पिछले दो चार दिनो से जिले के कई थाना क्षेत्र के अलावे जिला मुख्यालय के अभिन्न अंग कहे जाने वाले अखलासपुर गांव का हाल तो बिजली के मामले में इस समय बेहाल है। अखलासपुर गांव में बिजली की लुकाछिपी चल रही है। फिलहाल खरीफ सीजन में बिजली कटौती चालू हो गई है। जिन किसानों ने धान की रोपनी कर ली है वैसे किसानों को सिंचाई को लेकर बिजली खटक रही है। किसान अपने खेतों में सिंचाई कार्य में जुट गए हैं लेकिन बिजली के लंबे लंबे अंतराल के कटौती से परेशानी उठाना पड़ रही है। गुरुवार की रात जिले कई गांवों में बिजली कटौती का , यही नहीं जिले के कई प्रखंडों में बिजली की समस्या इस कदर जटिल हो गई है जैसे मानो हाहाकार मची हुई है इससे पहले बुधवार की रात ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात बिजली की आंख मिचौनी होती रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति किए जाने का शेड्यूल निर्धारित है लेकिन यहां के विद्युत उपकेंद्रों से दिन रात मिलाकर कई घंटों आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग हाल परेशान हो जा रहे हैं। क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। वहीं सब्जी की खेती पर भी कटौती का असर पड़ रहा है। घंटों बिजली गुल रहने से किसान सिंचाई ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
गौरतलब है कि जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कई गांवों में गांवों की बिजली व्यवस्था बदहाल है। दिन-रात अघोषित कटौती की जा रही है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। बेतरी, मोकरी, कुड़ासन, कबार समेत कई गांवों की बिजली व्यवस्था बदहाल है। दिन रात के समय में अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है। इसके कारण ऊमस भरी भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफि बेहाल हैं। बिजली के बाधित होने से छात्र छात्राओं से लेकर आम लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली के अभाव में पानी की समस्या से लेकर गांव का हाल तो बिजली के मामले में इस समय बेहाल ही नही बल्कि बुरा हाल हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment