पटना में दो बच्चे की डूबने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। एलसीटी घाट के पास 2 बच्चे की डूबने से मौत हो गई है लेकिन अभी तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग आक्रोशित हो गए है। लोगो ने सड़क के किनारे मुख्य मार्ग को महावीर वात्सल्य अस्पताल के ठीक सामने एलसीटी घाट को जाम कर दिया है। साथी ही वहां आक्रोशित आगजनी कर हंगामा कर रहे हैं। एलसीटी घाट को जाम करने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। बच्चे के डूबने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |

Join us on:

Leave a Comment