ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
गुरुजी ने छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
छात्रों एवं परिजनों ने गुरु जी को जमकर किया पिटाई
परिजनों ने सरेआम रोड पर मारपीट करते हुए आरोपी गुरु जी को थाना पहुंचाया
दरअसल महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड में एक कोचिंग संचालक को लड़की की छेड़खानी के आरोप में परिजनों एवं लोगों ने पकड़कर महुआ थाना पुलिस के हवाले किया। ख़बर के मुताबिक महुआ देसरी रोड मे संचालित रणविजय स्पोकन इंग्लिश क्लासेस के शिक्षक रणविजय कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। लड़की के परिजनों ने बताया की कोचिंग क्लास में अक्सर देर तक रोकना और घर तक छोड़ ना इतना ही नहीं धमकी दिया जाता था कि अगर मेरे साथ गलत संबंध नहीं बनाएगी तो जान मार देंगे और तुम्हारे परिजनों को भी जान मार देंगे अगर यह बात किसी को बताई तो वही पुलिस को शिक्षक रणविजय कुमार ने बताया कि मेरे साथ जानबूझकर फंसाने की साजिश है जबकि मैं निर्दोष हूं




