बरौनी में ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले की तैयारी पूरी!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय के तेधड़ा में ऐतिहासिक पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ मेला की शुरूआत हो जाएगी। 1928 से यहां हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन होते आया है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से मेले का आयोजन नहीं हो रहा था लेकिन इस बार फिर पुरे धुम धाम से मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला पांच किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें 14 पंडाल बनाये गये है। और श्रद्धालुओं के लिए रंग-बिरंगे सजावट मनमोहक गेट बनाए गए हैं कहा जाता है कि मथुरा के बाद सबसे बड़ा मेला तेघड़ा में ही लगता है। इस मेला के परंपरा तब से होता आ रहा है जब 1927 में तेघड़ा पूरे इलाके में चेचक का प्रकोप आया था उसी वक्त एक कीर्तन मंडली तेघड़ा पंहुचा और उसने यहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा लगाकर मेले का आयोजन करने पर चेचक का प्रकोप खत्म होने की बात कही थी। जिसके बाद 1928 में पहली बार एक मंडप से श्रीकृष्ण मेले का आयोजन किया गया जो अब 14 मंडप में भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा बनाकर लोग पूजा अर्चना करते हैं और धूमधाम से मेला का आयोजन करते हैं यह मेला 5 किलोमीटर में फ़ैल फैला हुआ है। इस मेले में बिहार के कई जिलों के लोग मेला देखने आते है। इस मेले में व्यापक स्तर पर सूरक्षा व्यवस्था की गयी है। मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है, इस मेले में भव्य पंडाल के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण की अलग अलग तरह आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए झुला भी लगाया गया है।
बाईट- सुबोध कुमार, आयोजक
बाईट- अरूण कुमार , आयोजक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें