ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र के भटौलीया में अनियंत्रित हाइवा ने एक बाइक में ठोकर मार दिया जिसपर सवार महिला की मौत हो गई एवं बाइक चालक गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। वही मौके से हाइवा व चालक फरार हो गया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। वही गरौल थाने के पुलिस अधिकारी ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
मृतक महिला पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सुधाकर कुमार कि 31 पत्नी सविता कुमारी बताई गई है जो बाइक पर सवार होकर इसी कार्य को लेकर मार्केट जा रही थी। इसी कड़ी में वह अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।




