निजी विद्यालय के प्राचार्य पर अवैध वसूली का आरोप, धरना पर परिजन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में निजी विद्यालय के प्राचार्य पर छात्रा से अवैध वसूली का आरोप लगा छात्रा के परिजन विद्यालय के गेट पर धरना पर बैठ गया। बलिया नगर परिषद के हरिओम नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के द्वारा स्कूल का कागजात देने के बदले छात्रों से राशि की मांग की गई जिससे नाराज छात्रा के परिजन ने स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गया है। परिजनों ने बताया कि छात्रा का एडमिशन विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कराया था जहां दसवीं तक की पढ़ाई की बात कही गई थी लेकिन आठवीं तक यहां पढ़ाई करवाईं ओर बाद में बेगूसराय के किसी निजी विद्यालय से दसवीं तक की पढ़ाई पूरा करवाया जिसके बाद परिजन के द्वारा स्कूल का फीस का भुगतान कर दिया गया। इंटर में नामांकन की तिथि अंतिम हो रही है और जब विद्यालय में दसवीं तक कि कागजात मांग की गई तो विद्यालय के प्रचार के द्वारा ₹30000 रुपए मांगा जा रहा है। स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार लहेरी के द्वारा छात्रा से रुपया मांगने की बात को छात्रा ने अपने परिजन को बताया। छात्रा के भाई विकास ने विद्यालय पहुंचकर जब इसकी जानकारी ली तो पता चला कि प्राचार्य के द्वारा ऐसे कई छात्रों से अवैध वसूली किया गया जिसके बाद वह नाराज होकर स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गए हैं। छात्रा के भाई का आरोप है जब दसवीं तक की पढ़ाई का पैसा व जमा कर दिया है उसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन के द्वारा जबरन ₹30000 की मांग की जा रही है जो गलत है।
बाईट- विकास कुमार, छात्रा के भाई

Join us on:

Leave a Comment