रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
बिहार पुलिस की स्पेशल बिजलेंस यूनिट ने पुलिस निर्माण निगम के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार को ₹50000 रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पुलिस निर्माण निगम के ठेकेदार गणेश कुमार ने स्पेशल बिजलेंस यूनिट में शिकायत दर्ज कराया था कि अरुण कुमार द्वारा पुलिस निगम में ठेकेदारी कार्य करने और बिल्डिंग निर्माण योजना को चालू रखने के नाम पर मोटे रिश्वत की मांग की जा रही है ।रिश्वत की पहली खेत खेप के रूप में आज गणेश कुमार ने अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार को ज्योही 50000 दिया की स्पेशल यूनिट की टीम ने उनके कार्यालय में ही अधीक्षण अभियंता अरुण को दबोच लिया।
अधीक्षण अभियंता के बयान पर अन्य जगहों पर छापामारी किए जाने की संभावना है। स्पेशल बिजलेस यूनिट के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने यह जानकारी दी है।




