धूमधाम से मनाया गया हनुमान मंदिर का 7वां स्थापना दिवस!

SHARE:

बेतिया/सोहन प्रसाद :-

खबर पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज से हैं जहाँ नगर के वार्ड नं 2 में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर के 7 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।बता दे कि इस हनुमान मंदिर की स्थापना वर्ष 2014 में मंदिर के अध्यक्ष कालीचरण कुमार द्वारा कराया गया था।प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पे भंडारे का आयोजन भी किया जाता हैं ।इस वर्ष भी हुए भंडारा आयोजन में पहुँचे नगर के समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। वहीं मंदिर कमिटि के सदस्य किशन पासवान द्वारा अंगवस्त्र दे उनका स्वागत किया ।स्थापना दिवस के मौके हो रहे पे भजन कार्यक्रम में पहुँचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भजन का आनंद लिया एवं भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।मौके पे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद,वार्ड पार्षद देवी लाल,संतोष कुमार, पिंटू गुप्ता सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment