संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस लाइन के जवानों के साथ छात्रों की भिड़ंत की सूचना पर पहुंची छह थानों की पुलिस , 2 घंटे पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एमआईटी, हॉस्टलों-लॉज में छापे , पुलिस लाइन के जवानों के साथ एमआईटी के छात्रों की भिड़ंत की सूचना पर वरीय अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ एमआईटी के हॉस्टलों में छापेमारी की। इस दौरान कई छात्रों को पकड़ा गया। आक्रोशित पुलिस जवानों ने छात्रों की पिटाई कर दी। हॉस्टल में धराये 15 छात्रों को पूछताछ के लिए पुलिस वैन में भरकर ले गई। पुलिस के अनुसार,
एक छात्र ने पिस्टल छीनने स्वीकार कर ली। पुि को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बात । चार छात्र या है। बाकी से
छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में हॉस्टल से भागकर एमआईटी के छात्र आसपास के मोहल्लों के लॉज में छिप गये। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने ब्रह्मपुरा इलाके के हॉस्टलों और लॉज में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पूछताछ में एक छात्र ने पिस्टल छीनने वाले समस्तीपुर के एक छात्र का नाम बताया, जिसकी तलाश में
पुलिस टीम जुटी है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी में एमआईटी हॉस्टल से बड़ी संख्या में हॉकी स्टिक और रॉड मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। हॉस्टल के एक-एक बक्से की तलाशी ली गई। मारपीट के दौरान बनाई गई वीडियो फुटेज पुलिस को मिली है जिससे हमलावर छात्रों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
घटना को लेकर ब्रह्मपुरा थाने में एमआईटी के 15 छात्रों पर नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए घायल पुलिस जवान चंद्रभानू प्रताप और पिस्टल छिनतई के शिकार मो. रमीज रजा का ब्रह्मपुरा थानेदार ने बयान लिया है। इस दौरान पुलिस जवानों ने हमलावर छात्रों के नशे में होने का भी आरोप लगाया। मामले में रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। एसएसपी जयंतकांत ने कहा है कि पिस्टल छीनना आपराधिक कृत्य है।
बाइट :- जयंतकांत एसएसपी




