धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर के नवगछिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मृतक की उसके साथी शिवम कुमार ने बताया कि भागलपुर से नवगछिया आने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से जा रही बाइक के सामने गाय आ गई जिस कारण बाइक अनबैलेंस हो गई और गाय में जाकर टकरा गई टकराने के बाद बाइक के पीछे बैठा भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज निवासी उसके माथे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मामले की सूचना पर नौगछिया पुलिस आनन-फानन में भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार में शोक का माहौल है ।




