गाँजा, ड्रग्स, रिवॉल्वर और नकदी के साथ दो गिरफ्तार!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच ड्रग्स और गांजे की तस्करी बढ़ गई है ‌। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने 2 इलाकों में छापेमारी कर 6 ग्राम ड्रग्स, एक रिवाल्वर और 54 हजार रुपए के साथ दो ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में कार सवार दो तस्करों के पास से 30 किलो गांजा जप्त किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुफस्सिल थाना के एघु गांव में बदमाश नवीन सिंह के घर पर छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने 54 पुरिया में रखे 6 ग्राम ड्रग्स, एक लोडेड रिवाल्वर ,54000 रूपए बरामद किया है। मौके से पुलिस ने नवीन सिंह और उसके सहयोगी बलराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन सिंह पर हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई मुफस्सिल थाना पुलिस ने कैथमा गांव के पास की जहां एक कार का पीछा कार को पीछा कर जप्त किया जिसमें से 30 किलो गांजा बरामद किया गया है पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। इलाके में ड्रग्स की लगातार सूचना मिल रही थी। पुलिस ड्रग्स माफिया के सभी सोर्स का पता कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई जाती थी। एसपी ने टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की बात कही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment