महागठबंधन सरकार में कांग्रेस के दो एवं गया जिला के तीन मंत्री बनने पर खुशी की लहर!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • महागठबंधन सरकार में कांग्रेस के दो एवम् गया जिला के तीन मंत्री बनने पर खुशी की लहर *
    गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, पूर्व वार्ड पार्षद शशि किशोर शिशु,विनोद उपाध्याय,युगल किशोर सिंह,राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, उदय शंकर पालित, मो समद, असरफ इमाम, मो अजहरुद्दीन, आदि ने कांग्रेस पार्टी के आफाक आलम, मुरारी कुमार गौतम, मगध के तीन लोकप्रिय नेता डा सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार सर्वजीत, संतोष कुमार सुमन के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मगध का विकास और तीव्र गति से होगा।
    नेताओ ने कहा की महागठबंधन ( कांग्रेस + राजद + जदयू + सीपीआई + सीपीआई एम + माले + हम ) की 164 विधायको की आपार समर्थन की सरकार में बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा, तथा राज्य का चौहमुखी विकास होगा।
    नेताओ ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी, सीपीआई के डी राजा, सी पी आई एम के सीताराम येचुरी, माले के डिपांकर भट्टाचार्य को हार्दिक अभिनंदन एवम् धन्यवाद दिया है।

Join us on:

Leave a Comment