जिलाधिकारी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का किया निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत् रतनी फरीदपुर प्रखंड के कंसुआ पंचायत के विभिन्न वार्डों में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम कनसुआ पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, वहाॅ चल रहे बंदोबस्ती कार्य के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बंदोबस्ती का कार्य चल रहा है। जिला पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर से मातृ वंदन योजना की समीक्षा किया तथा अधिक-से-अधिक लाभुकों को लाभ देने का निदेश दिया। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर द्वारा बताया गया कि पंचायत सरकार भवन में आर.टी.पी.एस. केन्द्र संचालित कर आवेदकों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर, कनसुआ के तहत् गोड़ियर तालाब का जायजा लिया, निरीक्षण में पाया गया कि तालाब निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, कुछ शेष है, जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने तालाब के निकट वृक्षारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत् कनसुआ पंचायत के वार्ड नंबर 08 में अंशु देवी, पति दीपक सिंह के आवास का निरीक्षण किया गया, जिसमें आवास सहायक द्वारा बताया गया कि द्वितीय किस्त का भुगतान कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने अविलम्ब आवास को पूर्ण कराने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कनसुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में 333 छात्रों का नामांकन किया गया है, परन्तु 114 छात्र हीं उपस्थित है, जिसके लिए खेद व्यक्त किया गया। साथ हीं जिला पदाधिकारी द्वारा मध्याह्न भोजन योजना हेतु संधारित पंजी की मांग की गई, जो प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं उपलब्ध कराया गया, जिसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर को स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। साथ हीं विद्यालय में साफ-सफाई और बेहतर कराने का निदेश दिया गया। कनसुआ पंचायत के निरीक्षण में पाया गया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है, परन्तु एक शौचालय बंद है तथा अन्य काफी गंदा है, जिसे अविलम्ब सफाई कराने का निदेश दिया गया और शौचालय को चालू कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कनसुआ पंचायत के वार्ड नंबर 11 में हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि नल-जल योजना की राशि की निकासी कर ली गई है, परन्तु योजना का क्रियान्वयन नहीं किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर द्वारा बताया गया कि वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव दोनों हीं भाग गये है। जिला पदाधिकारी ने दोनों के उपर प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया। साथ हीं जितना राशि नल-जल योजना के लिए निकासी की गई थी उतने राशि का नीलाम पत्र दायर करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।
जिला पदाधिकारी ने मनरेगा के तहत् राजीव गाँधी सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई का अभाव पाया गया, जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि साफ-सफाई का कार्य मनरेगा के तहत् पंचायत कर्मियों से कार्य कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने धान रोपनी की समीक्षा किया, जिसमें कनसुआ के मुखिया द्वारा बताया गया कि पंचायत में कुल 30 प्रतिशत धान की रोपनी की गई है। साथ हीं पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस तरल कचरा प्रबंधन के लिए अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर को एन.ओ.सी. शीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

Join us on:

Leave a Comment