पुल की रेलिंग से टकराई बस, 25 काँवरिये घायल,8 की हालत नाजुक!

SHARE:

जेपी मिश्रा की रिपोर्ट :-

पूर्णिया जिले के डगरुआ थानाक्षेत्र के कजरा पुल के पास एक बस पुल की रेलिंग से टकरा गई. इस हादसे में 25 कांवरिए घायल हो गए. इनमें 8 कांवरियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. बस देवघर से किशनगंज जा रही थी..सूचना मिलते ही डगरुआ थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को डगरुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहीं प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि उनके सामने यह घटना घटी है. जैसे ही उसने देखा कि बस दुर्घटना का शिकार हो गई है; उन्होंने घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए ऑटो से अस्पताल भिजवाया.डगरुआ पीएससी के चिकित्सक फिरोज अख्तर ने बताया कि इस बस हादसे के शिकार करीब 27 घायल पीएससी में पहुंचे हैं. इनमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर है इसलिए उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य लोगों की हालत स्थिर है. उनका इलाज किया जा रहा है.

Join us on:

Leave a Comment