प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार के बेगूसराय में पुलिस पर एक युवती ने पुरुष पुलिस पर ना सिर्फ मारपीट का आरोप लगा रही है बल्कि वस्त्र फाड़ने का भी आरोप लगा रही है। दरअसल बेगूसराय जिले के लाखों थाना के पुलिस ने छापेमारी के दौरान मारपीट के आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल दो लड़की और एक युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है। दरअसल लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव निवासी मनोज सिंह पर उसके पड़ोस के राजेश कुमार ने कुछ दिन पहले मारपीट का मामला दर्ज कराया था इसी को लेकर आरोप है कि पुलिस आज मनोज सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी लेकिन मनोज सिंह घर में नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने मनोज सिंह के दो बेटी रानी कुमारी मोना कुमारी बाबुल कुमारी और उसके बेटो के साथ गाली गलौज करने लगा जब इसका विरोध परिजनों ने किया तो आरोप है कि पुलिस ने दोनों बेटियों के साथ और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल अवस्था में दोनों लड़की और लड़का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा है। लड़की का आरोप है कि पुलिस ने जमकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर सभी के कपड़े तक फाड़ दिए और वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है।




