जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में कई विभागों की बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सभाकक्ष में आज राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ करते हुए आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम भू लगान राजस्व वसूली की अंचलवार समीक्षा की गई एवं इस संदर्भ में अंचलों के प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी काको पर खराब प्रदर्शन करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया एवं सभी अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार के राजस्व को उच्च प्राथमिकता पर रखते हुए भू लगान राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि भू लगान राजस्व वसूली के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर तामिला करेंगे एवं लगान नहीं जमा करने पर नीलाम पत्र दायर करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही हल्कावार या कर्मचारीवार डिमांड को बांट लेंगे तथा राजस्व कर्मचारी के माध्यम से क्षेत्र में कैंप लगाकर ऑनलाइन वसूली से संबंधित प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे जिससे लोगों को जागरूक कर ऑनलाइन भू लगान राजस्व वसूली से परिचित कराया जा सके ताकि वे ऑनलाइन भू लगान राजस्व वसूली को ससमय जमा करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा की गई जिसमें मोदनगंज अंचल में 1200 म्यूटेशन मामलों को लंबित रखने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अंचल निरीक्षक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही हुलासगंज अंचल में भी ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले में खराब प्रदर्शन करने पर राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई करने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता को दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि सभी 50 वर्ष से ऊपर आयु वाले राजस्व कर्मचारियों की समीक्षा करेंगे तथा प्रदर्शन नहीं करने वाले या खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मचारियों को चयन मुक्त करने हेतु प्रस्ताव उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर के प्रदर्शन पर भी असंतोष व्यक्त किया गया एवं कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि म्यूटेशन के मामलों को बैकलॉग में नहीं रखेंगे और सभी लंबित मामलों पर त्वरित रूप से कार्रवाई कर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि वे राजस्व कर्मचारीवार म्यूटेशन मामलों की संचिका खोलना सुनिश्चित करेंगे ताकि सघन अनुश्रवण किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि वह सभी अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे एवं पंचायत सरकार भवनों के निर्माण को उच्च प्राथमिकता पर रखेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि यदि दान की गई जमीन पर किसी योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्माण कार्य कराया गया है तो उसे अविलंब सरकार के नाम/ राज्यपाल के नाम से दाखिल खारिज करना सुनिश्चित करेंगे। नल जल योजना में निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व अंचल अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। आवासीय विद्यालय, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, आंगनबाड़ी केंद्र सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, गोबर धन योजना, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इत्यादि के लिए भूमि हेतु अधियाची विभाग अंचल से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे एवं जमीन की उपलब्धता के पश्चात अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को निदेशित किया गया कि अतिक्रमण के मामलों को प्राथमिकता पर रखें और नियमानुसार लगातार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जलाशय अतिक्रमण से संबंधित परिवादों को अंचल अधिकारी शीघ्र निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे जिसकी समीक्षा करने का दायित्व भूमि सुधार उप समाहर्ता को दिया गया। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण से संबंधित जितने भी परिवाद माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, जिला जनता दरबार, लोक शिकायत निवारण एवं सी .डब्ल्यू. जे सी. के अंतर्गत हैं उनका त्वरित रूप से निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा को अतिक्रमण हटाने संबंधित रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि सभी ईट भट्टों का संपरिवर्तन प्रकम पर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें एवं अनुपालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा सैरात की बंदोबस्ती एवं वसूली में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में हुलासगंज, मखदुमपुर, घोषी एवं रतनी फरीदपुर अंचलाधिकारियों द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी नहीं करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नीलाम वाद के अंतर्गत वसूलनीय राशि को भी राजस्व वसूली में जोड़ते हुए समेकित लक्ष्य निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पेट्रोल पंप से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र की समीक्षा के क्रम में स्वीकृत करने के आधार पर परिचर्चा की गई।
इसके साथ ही अंचल कार्यालयों में संचालित आरटीपीएस का प्रबंधन और संचालन सुदृढ़ करने का निदेश दिया गया एवं आईटी मैनेजर को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। भू अर्जन की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अधिग्रहित रकवा के एलपीसी सत्यापन नहीं होने की स्थिति में गहरी नाराजगी और असंतोष व्यक्त किया गया एवं स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भू अर्जन मामलों यथा भारतमाला प्रोजेक्ट, एन एच 83, एन एच 119डी इत्यादि को विशेष ध्यान में रखते हुए अधिग्रहित होने वाले रकवे का नियमानुसार एलपीसी सत्यापन सुनिश्चित करेंगे।

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सभाकक्ष में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम चरण में किए गये कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन मौजों में किस्तवार कार्य चल रहा है वहां प्रगति लाते हुए एक माह के अंदर किस्तवार कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। राजस्व ग्रामों के खानापुरी कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा हुलासगंज अंचल में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के कार्य हेतु कार्यकारी एजेंसी द्वारा बाउंड्री और ट्राईजंक्शन, बस्ती एरिया तथा कैडेस्ट्रेल सर्वे और एस एस मैप का ओवरलैप्ड नक्शा उपलब्ध नहीं कराने के कारण सर्वेक्षण के कार्य में प्रगति धीमी है। जिला पदाधिकारी ने कार्य में प्रगति लाते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को कार्यकारी एजेंसी से आवश्यक समन्वय स्थापित सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती का कार्य ससमय कराने का निदेश दिया। इसके साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को राजस्व ग्रामवार भू अर्जन, भूदान, भूहदबंदी, बंदोबस्ती, चकबंदी खतियान इत्यादि से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण में तेजी लाने हेतु दिया गया निर्देश

उप विकास आयुक्त परितोष कुमार की अध्यक्षता में काको, मखदुमपुर, घोषी में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई से संबंधित पंचायतो के कनीय अभियंता,मुखिया, कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखण्ड समन्वयक के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई!
बैठक में लखावर, कलानौर, अमथुआ और रामपुर पंचायत के मुखिया को 31 अगस्त तक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया! साथ ही सभी को सामुदायिक सोख्ता निर्माण, जंक्शन चेम्बर और सोख्ता निर्माण में भी तेजी लाने हेतु निर्देश दिया गया तथा लखावर और रामपुर पंचायत में सामग्रियों(डस्टबिन, ई-रिक्सा, पी-रिक्सा)की खरीदारी और उसके उपयोग हेतु निदेशित किया गया! आज के बैठक में लेखा निदेशक पंकज कुमार घोष, जिला समन्वयक माधवेन्द्र कुमार, जिला सलाहकार ब्रजेश कुमार, पिंकू कुमार, संजय तिवारी(सहायक अभियंता) के साथ साथ संबंधित कनीय अभियंता, प्रखण्ड समन्वयक, और मुखिया उपस्थित थे!

उपविकास आयुक्त, जहानाबाद की अध्यक्षता में को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी/ जिला सहकारिता पदाधिकारी/ डी0डी0एम0 नाबार्ड/ कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई/ उदेरास्थान सिंचाई परियोजना/ विद्युत/ नलकूप/ जिला पशुपालन पदाधिकारी/ सहायक निदेशक, उद्यान / उप परियोजना निदेशक, आत्मा/ सहायक निदेशक भूमि संरक्षण तथा अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। बैठक में मौसम एवं फसल स्थिति, उर्वरक, अनावृष्टि से आच्छादन की स्थिति, डीजल अनुदान, फसल- क्षति, पशुपालन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, हर खेत को पानी, खेत में जल संचयन आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा सामयिक निर्देश दिए गए। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्षा अच्छी नहीं होने के कारण जिले में धान फसल का आच्छादन मात्र 58ः हुआ है जिसमें जहानाबाद एवं काको प्रखण्ड के सर्वाधिक 75.80ः तक तथा रतनी फरीदपुर एवं मोदनगंज में सबसे कम 45.50ः तक ही धान फसल की रोपनी हुई है। जिले में कुल 308 नलकूपों में से बन्द पड़े नलकूपों में से लघु सिंचाई विभाग द्वारा विगत 15 दिनों में 12 नलकूपों को चालू कराया गया है, जिससे सुखाड़ के समय पटवन में राहत मिल सकेगी। उपविकास आयुक्त, जहानाबाद द्वारा उर्वरक की अद्यतन भण्डार स्थिति के बारे में पृच्छा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है तथा 1288 मे0टन यूरिया, 438 मे0टन डी0ए0पी0, 120 मे0टन एम0ओ0पी0, 897 मे0टन एन0पी0के0-मिश्रण तथा 494 मे0टन एस0एस0पी0 उर्वरक विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों में है, जिनका बिक्री निर्धारित मूल्य पर च्वे मशीन के माध्यम से किया जा रहा है लेकिन वर्षा की कमी के कारण फसल आच्छादन अपेक्षाकृत काफी कम हुआ है। फलतः उर्वरक की माँग अधिक नहीं है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक बिक्री में प्रतिष्ठानों की जाँचोपरान्त अनियमितता मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों का लाईसेंस रदद् तथा 18 प्रतिष्ठानों से कारण पृच्छा की गई है। निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment