धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही-
होटल की आड़ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़-
मेहसी थाना क्षेत्र में चल रहे हाइवे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा.-
एनएच पर खुले पिंक रेस्टुरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट-
गुप्त सूचना के आधार पर .संदिग्ध हालात में करीब डेढ़ दर्जन युवक व युवतियां लिए गए हिरासत में-
चकिया एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी-
कई आपत्तिजनक सामग्रियां हुई बरामद-
मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।चकिया डीएसपी के नेतृत्व में मेहसी थाना पुलिस ने NH 28 के किनारे एक होटल में छापेमारी बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है ।पुलिस ने होटल के कमरे से 9 लड़का व 9लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है ।वही होटल के कमरा से सिगरेट ,कंडोम सहित कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया ।पुलिस छापेमारी के बाद होटल को शील करने की प्रक्रिया में जुटी है ।
मोतिहारी में पुलिस ने सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है ।गुप्त सूचना पर चकिया डीएसपी संजय कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार ,मेहसी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित महिला पुलिस पदाधिकारी व चकिया पुलिस ने संयुक्त रूप से NH 28 किनारे होटल में छापेमारी किया गया ।होटल पिंक में छापेमारी में 9 लड़का व 9 लडकि को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है ।पकड़े गए लड़का लड़की में जिला के कई थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है ।पुलिस सभी लड़का लड़की को पकड़कर थाने पर पूछताछ में जुटी है।वही पुलिस होटल को शील करते हुए अग्रतर करवाई में जुटी है ।
गिरफ्तार युवकों में मधुबन का रिंकी कुमार,मेहसी का अरबाज खान,केसरिया का सुधीर कुमार,चकिया का आयर्न उर्फ फैजल,अरुण कुमार कुशवाहा,बिहान कुमार,संतोष कुमार ,पचपकडी ढाका का आदित्य कुमार,पीपरा का ब्रजेश कुमार,व होटल संचालक शंभु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।




