कुख्यात अतुल पांडेय हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

आरा से संतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब चार हत्याकांड ओं का वांछित दुर्दांत अपराधी अतुल पांडे पुलिस के हाथ हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा गया। भोजपुर जिले में पिछले 2 महीने में 4 कांडों का वांछित अभियुक्त अतुल पांडे लगातार फरार चल रहा था। भोजपुर एसपी संजय सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अतुल पांडे बिहार से बाहर अपना डेरा जमाए हुए हैं ।पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के डी आई यू टीम को लगाया और अंततः अतुल पांडे तीन देसी कट्टा ,दो 7 पॉइंट 6 एमएम का पिस्टल और 100 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया ।अतुल पांडे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याण रोड में फाइनेंस कंपनी के स्टाफ शैलेश कुमार यादव को लूटपाट के क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था ।इस दुर्दांत अपराधी ने पहले भी गजराजगंज बिहिया और आरा ब्लॉक में भी हत्याकांड को अंजाम दे चुका है ।भोजपुर एसपी ने बताया कि यह लड़का बात बात में किसी को भी गोली मार देता था। वहीं इसके पकड़े जाने के बाद इस गिरोह में शामिल एक अन्य अभियुक्त को भी पुलिस ने धर दबोचा है ।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर पुलिस अभी भी छापेमारी में लगी हुई है, ताकि इसके गिरे को खत्म किया जा सके। 

दूसरी घटना भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव की है जहां पर 12 अगस्त को रात्रि मैं बिट्टू कुमार नामक एक युवक का शव उसके गांव के ही सामुदायिक भवन के कमरे से बरामद किया गया था ।जिसको लेकर पुलिस ने इस कारण के लिए एक अनुसंधान इकाई बनाई थी और डॉग स्क्वायड फिंगरप्रिंट के आधार पर डीयू टीम द्वारा तकनीकी जांच की गई। जिसमें बिट्टू कुमार के हत्या का कारण उसके मित्रों के साथ सनफिक्स को प्लास्टिक में डालकर सूंघा था ।जिससे वह बेहोश हो गया था। उसके बाद एक-एक कर सभी उसके ऊपर बेहोश हो कर गिरते गए इसी क्रम में बिट्टू कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से सनफिक्स रसायन का 78 पैकेट और प्लास्टिक एक पैकेट बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया इस कांड के बाद से लगातार पुलिस घटना की जांच में लगी हुई थी जिसके बाद इसका खुलासा हो पाया। 

Join us on:

Leave a Comment