करंट लगने से झाझा महिला कॉलेज कर्मी की मौत!

SHARE:

पुरुषोत्तम कुमार
जमुई:-

कुआंबांक गांव में करंट लगने से महिला कॉलेज झाझा के कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

सोनो प्रखंड के कुआंबांक गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाकटर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक कम्प्यूटर आपरेटर की पहचान सोनो प्रखंड के कुआं बांक गांव निवासी होरिल यादव के 30 वर्षीय पुत्र संदेश कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि संदेश 2011 से ही महिला कॉलेज झाझा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की सुबह सो कर उठा था और बोर्ड में कुछ काम कर रहा था इसी दौरान बोर्ड का तार कटे होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। उसके बाद स्वजन के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक को दो पुत्र है। मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था।
बाइट — मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment