वादी ने आरोपी के अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में ही जान मारने की दी धमकी!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में न्यायालय परिसर में वादी और उसके परिजनों ने आरोपी के अधिवक्ता को न्यायालय कक्ष के बाहर ही जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल अधिवक्ता का आरोप है कि वादी के गवाह से जिरह करने से नाराज वादी ने अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी है। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय न्यायालय परिसर की है। पचंबा गांव निवासी स्वीटी देवी ने अपने पड़ोसी दिनेश सिंह पर मारपीट समेत कई धाराओं में न्यायालय में नालिसी दायर किया था । उसी मामले को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई में आरोपी के अधिवक्ता अवधेश प्रसाद सिंह वादी के गवाह से जिरह कर रहे थे। जिरह के बाद जैसे ही अधिवक्ता अवधेश प्रसाद सिंह न्यायालय कक्ष से बाहर आए तभी वादी स्वीटी कुमारी और उसके पति मुन्ना सिंह और 2-3 अन्य लोगों के द्वारा उन्हें गवाह से जिरह नहीं करने की धमकी दी और आगे से जिरह करने पर गोली मारने की धमकी दी है। फिलहाल अधिवक्ता के क्लाइंट दिनेश सिंह अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने साथ ही आरोपी को भी धमकी देने की लिखित शिकायत नगर थाना पुलिस से की है।
बाईट- अवधेश कुमार सिंह, अधिवक्ता

Join us on:

Leave a Comment