ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लालगंज थाना क्षेत्र के पुरनटार पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी राम सोगारथ पासवान की 16 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी का अपहरण 13 अगस्त की सुबह शौच जाने के दौरान परतापटार के कुछ लोगों के द्वारा कर लिया गया था, जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने लालगंज थाने को भी दिया था, लालगंज थाना मामले की जांच पड़ताल में जुटी हीं थी कि आज दोपहर करीब 1 बजे कुछ बच्चों के द्वारा लकड़ी चुनने के दौरान पूरनटांर वार्ड संख्या 7 में खरहुल मे स्थित एक आम के पेड़ से दुप्पटा के सहारे शव टंगा देखा गया बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी जिसके बाद यह बात आग की तरह फैल गई और मृतका की माता-पिता ने आकर देखा तो वह उसकी बच्ची की शव टंगा था जिसके बाद चीख-पुकार मच गई वही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जुट गए उसके बाद इस घटना की सूचना लालगंज थाना को दी गई तत्पश्चात लालगंज थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गए परिजनों ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह मृतका सोच जाने के लिए अपने घर से निकली थी जो काफी देर तक वापस नहीं आई जिसके बाद खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि उनके बच्ची का अपहरण बिंदेश्वर पासवान के पुत्र मिथिलेश कुमार पासवान तथा राम इकबाल पासवान के पुत्र छोटन पासवान दोनों ग्राम प्रतापगढ़ पश्चिमी थाना भगवानपुर जिला वैशाली ने मिलकर मृतका का अपहरण कर लिया है जिसकी सूचना परिजनों ने लालगंज थाने को दिया था लेकिन आज सब मिलने के पश्चात परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों लड़कों ने चंचल कुमारी की हत्या कर दिए हैं तथा ग्रामीणों ने बताया कि चंचल स्वभाव की बहुत अच्छी लड़की थी और वह पढ़ाई करती थी उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं था वही पंचायत के मुखिया पति डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि लड़की जब गायब हुई थी उस समय मुझे जानकारी दिया गया जिसका लिखित सूचना लालगंज थाने को दे दिया गया और आज शव बरामद हुई हैं वहीं कुछ लोगों ने दबे मुंह यह भी बातें कर रहे थे कि लड़की का अपहरण करके रेप करने की कोशिश यार रेप किया गया हो और साक्ष्य छुपाने के ख्याल से लड़की के जिस्म पर तेजाब डाले हुए था जिससे शरीर जला हुआ था और शव से काफी बदबू आ रहा था इतना ही नहीं शव के ऊपर की कीड़ा रेंग रहा था जैसा प्रतीत हो रहा था कि यह हत्या कई दिन पूर्व में ही किया जा चुका हो




